Fri, 10 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: केदारनाथ यात्रा स्थगित होने यात्रा पड़ावों पर पसरा सन्नाटा

Ghansyam Sharma / Wed, May 12, 2021 / Post views : 119

Share:

रुद्रप्रयाग । केदारनाथ यात्रा स्थगित होने के कारण यात्रा से जुड़े एक दर्जन यात्रा पड़ाव पर वीरानी छाई हुई है। इन स्थानों पर कोई भी आवागमन नहीं हो रहा है। जबकि यात्रा सीजन में हजारों की संख्या में स्थानीय व बाहरी क्षेत्रों के व्यापारी अपनी दुकानें सजा देते थे। यात्रा शुरू होने से पहले ही इन स्थानों पर चहल-पहल हो जाती थी। केदारनाथ यात्रा से जुड़े एक दर्जन से अधिक यात्रा पड़ाव यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ही गुलजार हो जाते थे। लेकिन इस बार स्थिति बिलकुल उलट हैं। पिछले साल भी यही स्थिति थी। यात्रा शुरू होने वाली है, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इन यात्रा पड़ावों पर पूरी तरह वीरानी छाई हुई है। दुकानें बंद पड़ी हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार कर्फ्यू घोषित होने से क्षेत्र के सभी मठ-मंदिरों से लेकर पर्यटक स्थलों में वीरानी छाई हुई है। पूरी केदारघाटी में तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित होने से स्थानीय युवाओं के सम्मुख दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आगामी 17 मई को केदारनाथ के कपाट खुलने की तैयारियों को लेकर गुलजार रहने वाले यात्रा पड़ावों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। केदार घाटी वर्ष 1998 से लेकर आज तक लगातार प्राकृतिक आपदाओं की मार झेलने को विवश हैं। लगातार इस क्षेत्र में आपदाएं आती रहती हैं। सबसे बड़ी आपदा वर्ष 2013 में आई, जिसके बाद वर्ष 2016 में ही केदारनाथ यात्रा पटरी पर आ सकी। विगत दो वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण इन तीर्थ व पर्यटक स्थलों में वीरानी छाई हुई है। भगवान केदारनाथ, द्वितीय केदार मदमहेश्वर तथा तृतीय केदार के तुंगनाथ के कपाट खुलने से पूर्व गुप्तकाशी, फाटा, शेरसी, बडासू, रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग, गौरीकुण्ड, जंगलचट्टी, रासी, गौण्डार, बनातोली, खटारा, नानौ, दुगलविट्टा, बनियाकुण्ड सहित छोटे बड़े यात्रा पड़ावों पर खूब रौनक रहती थी तथा यात्रा पड़ावों पर व्यवसाय कर रहे व्यापारियों को उम्मीद रहती थी कि आगामी कुछ दिनों में सभी धामों के कपाट खुलने के बाद तीर्थ यात्रियों व सैलानियों की आवाजाही होने से क्षेत्र की आर्थिकी फायदा होगी, मगर विगत दो वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन तथा कर्फ्यू लगने से सभी के सपने चकनाचूर हो गए हैं। देवस्थानम बोर्ड, जिला पंचायत, तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूधारियों, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग सहित यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला स्वयं सहायता समूहों की आय में भारी कमी आई है। पूर्व विधायक आशा नौटियाल का कहना है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण स्थानीय व्यापारी दो जून की रोटी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। मदमहेश्वर घाटी विकास मंच अध्यक्ष मदन भट्ट का कहना है कि यहां का जनमानस वर्ष 1998 से लगातार प्रकृति की मार झेलने को विवश बना हुआ है।
वहीं देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एमपी जमलोकी का कहना है कोरोना संक्रमण के चलते भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। देवस्थानम बोर्ड के साथ ही व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है। महिला समूह व जिले के छोटे व्यापारियों को भी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement