Ghansyam Sharma / Sat, May 29, 2021 / Post views : 222
मलेरकोटला ( संगरूर ) । मलेरकोटला के करीबी गाँव कुठाला में एक ही परिवार की तीन महिलाओं ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी के अनुसार मृतकों में हरमेल कौर ( नानी ), उनकी पुत्री सुखविंदर कौर और सुखविंदर की बेटी अमनजोत कौर शामिल है। मृतकों के पास से सल्फास मिली है , जिससे ऐसा माना जा रहा है कि आत्महत्या सल्फास खा कर की गयी है। घटना की सूचना मिलने पर संदोड़ पुलिस मौके पर पहुँची। फिलहाल आत्महत्या का पता नहीं चल सका। मामले की जाँच जारी है और गाँव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन