Fri, 10 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: सोनू सूद और उनकी टीम ने बचाई 20 कोरोना मरीजों की जान, बेंगलुरु के अस्पताल में पहुंचाया ऑक्सीजन

Ghansyam Sharma / Wed, May 5, 2021 / Post views : 133

Share:

एक्टर सोनू सूद के मानवतावादी कार्य उन्हें देश भर से सराहना दिला रहे हैं। एक्टर कोरोना महामारी के बीच भी लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं और उनका सहारा बने हुए हैं। हाल ही में, सूद ने अपनी टीम के साथ बेंगलुरु के ARAK हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए पूरी रात काम किया है। एक्टर ने बताया कि वे कम से कम 20-22 लोगों की जान बचा सके जो ऑक्सीजन सिलेंडर की कथित अनुपलब्धता के कारण खतरे में थी।

सोनू सूद ने 22 मरीजों की बचाई जान 

सोनू सूद के चैरिटी फाउंडेशन के एक सदस्य को 4 मई को ARAK हॉस्पिटल की स्थिति के बारे में बताने के लिए येलहंका ओल्ड टाउन के निरीक्षक एमआर सत्यनारायण से एक इमरजेंसी कॉल आया था जहां पहले से ही ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी के कारण दो लोग जान गंवा चुके थे। टीम ने तुरंत कॉल का जवाब दिया और मरीजों के लिए सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए काम में जुट गए। उन्होंने अपने सभी कांटेक्ट को जगाया और इस स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी। फिर एक्टर की टीम ने कुछ घंटों के अंदर ही 15 और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की।

एएनआई के अनुसार, एक्टर ने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने में उनकी मदद करने वाले लोगों की सराहना की है।

उन्होंने कहा- “यह सरासर टीमवर्क और हमारे साथी देशवासियों की मदद करने की इच्छाशक्ति थी। जैसे ही हमें इंस्पेक्टर सत्यनारायण का फोन आया, हमने इसे वेरीफाई किया और मिनटों के भीतर काम शुरू कर दिया। टीम ने पूरी रात बिना कुछ सोचे-समझे अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर दिलाने में मदद करके बिताई। अगर जरा सी देर हो जाती तो कई परिवार अपने करीबी लोगों को खो सकते थे।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं हर उस इंसान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने कल रात इतने सारे लोगों को बचाने में मेरी मदद की। यह मेरी टीम के सदस्यों द्वारा की गई ऐसी कोशिशें हैं, जो मुझे और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करती है और लोगों के जीवन में बदलाव लाने की कोशिश करती है। मुझे हश्मत और अपनी पूरी टीम पर बहुत गर्व है जिन्होंने मेरी मदद की।”

एक्टर को CPI सत्यनारायण का भी समर्थन मिला था। उन्होंने और पुलिस ने स्थिति को काफी अच्छी तरह से संभाला। एक ऐसा समय आया जब एक मरीज को शिफ्ट किया जाना था और कोई एम्बुलेंस ड्राइवर नहीं था, तब पुलिस ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी ली और मरीज को अस्पताल पहुंचाया।

बता दें कि इससे पहले सोनू सूद ने झांसी में एक गंभीर रूप से बीमार मरीज की मदद की थी और उसे हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। झांसी में डॉक्टरों ने मरीज कैलाश अग्रवाल के इलाज को छोड़ दिया था और परिवार को किसी बड़े हॉस्पिटल में जाने के लिए कहा था। परिवार ने कई प्रयास किए और एक स्थानीय विधायक से भी संपर्क किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। फिर आखिरकार उनकी मदद के लिए एक्टर सोनू सूद को ही आना पड़ा था।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement