अजमेर । राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने अजमेर के पूर्व सांसद रासा सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है।
अपने ट्विटर संदेश में श्रीमती राजे ने लिखा कि पूर्व सांसद रासा सिंह रावत के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने पांच बार अजमेर का प्रतिनिधित्व किया और आजीवन क्षेत्र के लोगों की सेवा की।
इस संकट की घड़ी में हम शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। उनका निधन पूरे भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन