Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में हमने बड़ा काम किया है- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ghansyam Sharma / Tue, Jun 6, 2023 / Post views : 200

Share:

डड़सेना-कलार सामाज के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री

डड़सेना-कलार समाज को सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये देने की घोषणा

कोण्डागांव। पत्रिका लुक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज केशकाल विकासखंड के ग्राम बेड़मा में आयोजित डड़सेना-कलार सामाज के संभाग स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मां दंतेश्वरी, भगवान सहस्त्रबाहु, बहादुर कलारिन और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान डड़सेना-कलार समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को समर्थन मूल्य में 65 प्रकार की वनोपज खरीदी के लिए महुए के फूल से तौलकर आभार जताया। साथ ही सामाजिकजनों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डड़सेना-कलार समाज के लिए केशकाल में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार के क्षेत्र में हमने बड़ा काम किया है। देवगुड़ी, माता गुड़ी, पेन गुड़ी का निर्माण कर रहे हैं। साथ ही आदिवासी आस्था स्थलों का कायाकल्प भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी आयोजन कर रहे हैं। जिसमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकार पहुंचते हैं, जिससे हमारी एक अलग पहचान बनी है। इसके साथ ही हमारे लिए गर्व की बात है कि हाल ही में हमने रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का सफल आयोजन किया। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां रामायण पर इतना भव्य आयोजन हुआ और देश ही नहीं विदेश के कलाकार भी इसमें शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में हमने बड़े फैसले लिए, किसानों की आय बढ़ाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की। किसानों का ऋण माफी किया। इस साल हम किसानों से 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि लॉक-डाउन की विपरीत परिस्थिति में भी हमने 17 रुपये किलो के महुआ को 30 रुपये प्रति किलो में खरीदने का काम किया और वनांचल के लोगों को आर्थिक स्थिरता दी। कोदो-कुटकी-रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की शुरुआत हमने की है, इससे किसानों की आय में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मक्का भी समर्थन मूल्य में खरीदा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले हमारा यह प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज 500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है । उन्हें बड़े शहरों में काम मिला है, हमारे युवा रोजगार पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे है ताकि उन्हें अपना लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी हो। हमने पिछले 2 महीने में 48 करोड़ रूपए बेरोजगारी भत्ता के रूप में देकर युवाओं को सम्बल दिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि डड़सेना-कलार समाज ने भी छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह समाज बहुत परिश्रमी है। उन्होंने इस दौरान समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई भी दी। उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, बस्तर सांसद दीपक बैज, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम, विधायक संजारी-बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा और कलार समाज के अध्यक्ष पुरषोत्तम गजेंद्र ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस संभागायुक्त बस्तर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., कलेक्टर कोण्डागांव दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण और आमजन उपस्थित थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement