Thu, 09 Jul 2026
Breaking News
पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश | पारोंड विद्यालय में साइकिलों का वितरण : पारोंड विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित, नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित | तेजस स्टार्टअप कार्यशाला में युवाओं को मार्गदर्शन : कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला, युवाओं को स्टार्टअप, फंडिंग और स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी | 10-12 करोड़ ठगी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार : मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की ठगी, फरसगांव-केशकाल पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा | चिलपुटी नहर मरम्मत घोटाला : 10.93 लाख खर्च और पहली बारिश में ही बहने लगा पानी | जन्मदिन पर एसडीएम ने बच्चों संग किया न्योता भोज : केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों संग किया न्योता भोज, 100 विद्यार्थियों को भेंट की स्टील की थालिय | युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान : रक्षित केन्द्र में प्रशिक्षणरत 110 युवाओं को विधायक लता उसेंडी ने ट्रैक सूट व स्पोर्ट्स शूज देकर बढ़ाया उत्साह | कोहकमेट में करंट लगने से बैल की मौत : ट्रांसफॉर्मर के पास करंट फैलने से बैल की मौत, बैल मालिक ने मुआवजे की मांग | सीईओ ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण : सीईओ जिला पंचायत ने वीबी-जी राम जी अभियान, पीएम आवास व सीएम आवास योजनाओं के कार्यों का लिया जायजा | मृतक के नाम मजदूरी भुगतान का आरोप : कैम्पा योजना में मृतक के नाम 6,066 रुपये मजदूरी भुगतान का आरोप, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल | महिला आयोग की सुनवाई में कई अहम निर्देश : महिला आयोग की जनसुनवाई: नगर सेना कर्मी ने दो लाख भरण-पोषण देने पर सहमति जताई, एफआईआर के भी निर्देश |

: डॉक्टर को लोग भगवान मानते हैं, इसलिए मरीजों जनता के साथ विश्वास बना रहे-स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल...

Ghansyam Sharma / Sat, Jan 20, 2024 / Post views : 137

Share:

रायपुर। पत्रिका लुक

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय व संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को समय पर उपचार के साथ उचित व्यवहार मिले और उन्हें अस्पताल में गुणवत्ता मूलक भोजन उपलब्ध हो।  स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में बैठक लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों से कहा कि लोग डॉक्टर को भगवान मानते हैं। कुछ समय से डॉक्टरों के प्रति लोगों की सोच बदल रही है, इसलिए चिकित्सकों को चाहिए कि वे मरीजों और आम जनता में अपने विश्वास को बनाए रखें, डॉक्टरों की मरीजों के प्रति जो सेवा भावना होनी चाहिए, वह भी बरकरार रहे। मंत्री जायसवाल ने कहा कि निजी अस्पतालों की अपेक्षा सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक, स्टाफ तथा सुविधाएं पर्याप्त होती हैं, ऐसे में कोई मरीज सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की अपेक्षा प्राइवेट अस्पताल की ओर रूख करे, यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हुए आवश्यकताओं की जानकारी ली और कमियों को पूरा करने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि बाहर से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े। यहां मरीजों को टोकन उपलब्ध कराने के साथ ही डिस्प्ले के माध्यम से उनके क्रम की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में साफ-सफाई रखने के निर्देश देते हुए पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, बर्न यूनिट, डायलिसिस कक्ष, मनोरोग उपचार कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, प्रसूति कक्ष का अवलोकन किया। महिला वार्ड में निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित चिकित्सकों और नर्स को बेहतर उपचार करने के निर्देश देते हुए उनसे चर्चा भी की। अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री ने बाहर से आए मरीजों से भी चर्चा कर उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी, अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर आदि उपस्थित थे।

सोत्रcgpro

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement