Tue, 25 Aug 2026
Breaking News
प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल |

: छत्तीसगढ़वासी कांग्रेस के झूठे वादे से बचे, कांग्रेस ने हिमाचल वासियों को भी ठगा-जयराम ठाकुर

Ghansyam Sharma / Fri, Nov 10, 2023 / Post views : 175

Share:

रायपुर। पत्रिका लुक

छत्तीसगढ़ में इन दिनों चुनावी मौसम बना हुआ है। इस दौरान देश के सभी बड़े नेता मंत्री छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे है। इस बीच गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छत्तीसगढ़ वासियों से अपील की है कि वे कांग्रेस की झूठ से बचें, क्योंकि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की जनता को भी ठगा है। वही ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश में भी जाकर झूठ बोले थे। इसलिए अब इनकी बातों में नहीं आना है, क्योंकि कांग्रेस का चरित्र ही धोखे का रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने न छत्तीसगढ़ में वादा पूरा किया और न ही हिमाचल प्रदेश में, कांग्रेस झूठे वादे करने में माहिर है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस झूठी गारंटी बांट रही है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में दी पांच गारंटियों में से अब तक एक भी गारंटी पूरी नहीं की।

इसमें महिलाओं को हर महीने 15 सौ रुपए देने का वादा किया गया था, लेकिन महिलाओं को एक पैसा भी नहीं मिला। ठीक वैसे ही, जैसे कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं से पेंशन और मुफ्त सिलेंडर का वादा किया था और वादाखिलाफी की है। कांग्रेस ने दूसरी गारंटी यह दी थी कि बेरोजगारों को 5 लाख नौकरियां देंगे लेकिन 11 माह बाद भी बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली है।

300 यूनिट मुफ्त बिजली जा वादा भी अधर में

कांग्रेस ने हिमाचल में तीसरी गारंटी यह दी थी कि हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी लेकिन यह वादा भी नहीं निभाया गया। इसी तरह कांग्रेस ने हिमाचल के पशुपालकों को गारंटी दी थी कि उनसे 100 रुपये किलो की कीमत पर दूध खरीदेंगे।

पशुपालक अब तक इंतजार कर रहे है कि कांग्रेस की हिमाचल सरकार उनसे 100 रूपये किलो के दाम पर दूध कब खरीदेगी और आखिर में कांग्रेस ने हिमाचल के किसानों को झूठ बोला था। कि उनसे 2 रुपये किलो में गोबर खरीदा जायेगा। कांग्रेस सरकार ने अब तक 2 ग्राम गोबर भी नहीं ख़रीदा है। इसी तरह पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने का वादा किया गया था। यह वादा भी पूरा नही हुआ। इस तरह कांग्रेस की सारी गारंटी झूठ का पुलिंदा है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement