Ghansyam Sharma / Thu, Feb 25, 2021 / Post views : 224
कोंडागांव। यातायात पुलिस द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी जिले में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। जिला मुख्यालय कोंडागांव से 10 किलोमीटर की दूरी पर आज देर शाम NH-30 में ग्राम बनियागांव बाजारपारा के पास हुए वाहन दुर्घटना एक व्यक्ति की मौत की घटना सामने आ रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जाती हुई अज्ञात बोलेरो वाहन ने मृतक 45 वर्षीय फोटकु पोयम पिता बुधराम पोयम निवासी ग्राम बनियागांव कुडूम भाटा को देर शाम ग्राम बनिया गांव के पास टक्कर मारी जिसमे ग्रामीण की घटनास्थल पर ही मौत हुई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को भेजा मरच्यूरी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन