Ghansyam Sharma / Sat, Feb 20, 2021 / Post views : 142
कोंडागांव। जिले के मारंगपुरी में सरकार की लापरवाही से किसान स्व धनीराम मरकाम ने दो महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। जिसके पीड़ित परिवार की सरकार द्वारा सुध ना लेने के कारण जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने
दिनांक 20 फरवरी को प्रदेश मुख्यालय सागौन बंगला रायपुर में पत्रकार वार्ता आयोजित की तथा मृत किसान के पीडित परिवार को आर्थिक साहयता के रूप में 1 लाख का चेक प्रदान किया।
इस दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते कहा कांग्रेस पार्टी की सरकार के सीने में दिल नहीं पत्थर है तभी तो आज तक मृतक परिवार को न्याय मिले जिसके लिए सम्बंधित तहसीलदार, पटवारी एवं एस डी एम पर कार्यवाही हो ताकि प्रदेश में फिर से कोई ऐसी लापरवाही ना कर सके , किसान की बेटियों को नौकरी एवं परिवार को 25 लाख का मुवावजा राशि भी सरकार दें
इस दौरान उपस्थित रहे कोंडागांव जिलाध्यक्ष नरेंद्र नेताम, बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी, बस्तर संभागीय युवाअध्यक्ष संतोष सिंह, मृतक किसान की पत्नी सुमित्रा मरकाम, पुत्री कमलेश्वरी, प्रेम लाल नेताम सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन