Tue, 24 Nov 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी |

: ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण व किसान मेला संपन्न

Ghansyam Sharma / Tue, Mar 9, 2021 / Post views : 205

Share:

नारायणपुर । कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर एवं अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आज 9 मार्च 2021 मंगलवार को 11 बजे ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रदेश का हर किसान खुशहाल रहे। जिसके लिए शासन ने किसानों के लिए विभिन्न योजना एवं कार्यक्रम संचालित किये हैं, जिसका लाभ उन्हें लेना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव, वनमंडलाधिकारी एन.आर.खुंटे, उपसंचालक कृषि बी.एस.बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष नारायणपुर पंडीराम वड्डे, संगठन पदाधिकारी रजनू नेताम, सांसद प्रतिनिधी अजय देशमुख, कार्यपालन यंत्रिकी सिदार, सहायक संचालक उद्यानिकी मंडावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की आत्मा गांवों में निवास करती है, जो कृषि पर निर्भर करती है। कृषि को लाभ का व्यावसाय बनाने के लिए जरूरी है कि किसान पारम्परिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती को अपनाये।

आधुनिक खेती को समझने के लिए किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों से मिलकर जानकारी प्राप्त करनी होगी। अधिकारी आप सभी के सहयोग के लिए इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन किसानों के लिए योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका पुरा पुरा लाभ आप सभी को लेना चाहिए। इसके साथ ही धान के अलावा ऐसी फसलों का चयन करें जिनमें बीमारी और समय कम लगता हो और जिसकी लागत भी कम आती हो। कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि किसान अपने खेतों में रासायनिक खाद का उपयोग न कर जैविक खाद का उपयोग करेंगे तो फसल अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आये सभी किसान खुद उन्नत खेती को अपनाये और अपने आसपास के किसानों को भी प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम के आरंभ में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दीबेन्दु दास ने पृथ्वी के लिए जल के महत्व की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम को कृषि विज्ञान केन्द्र की अधिष्ठाता डॉ रत्ना नशीने, स्वामी अनुभवानंद जी महाराज, संगठन पदाधिकारी रजनू नेताम, जिला पंचायत सदस्य सुश्री गंगदई शोरी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संबोधित कर किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु आर्शीवचन कहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कृषि, उद्यानिकी, क्रेडा और जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement