Ghansyam Sharma / Sat, Feb 20, 2021 / Post views : 131
कोंडागांव। राज्य में महिलाओं व बच्चीयों पर बढ़ते अपराधों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसी क्रम में कोंडागांव जिले में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओं के सम्मान , सुरक्षा तथा होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने गांधी चौक कोंंडागांव में शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया । धरना प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने अपने उद्बोधन में अजीबोगरीब बयान दे डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कांग्रेसियों की मानसिकता ऐसी है कि उनकी एक ही मां और बहन हैं, हमारे तो कई मां है जैसे भारत माता, छत्तीसगढ़ माता ,शीलता माता, दन्तेश्वरी माता आदि और उनकी माता सोनिया और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा हैं। इन दोनों के साथ कुछ नहीं होना चाहिए बाकी देश की बहन, बेटियों, माताओं के साथ कुछ भी हो जाए उनको कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन