Tue, 24 Nov 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी |

: छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प कलाकृतियों को विश्व स्तर पर मिल रही पहचान : मंत्री गुरू रूद्रकुमार

Ghansyam Sharma / Fri, Feb 12, 2021 / Post views : 196

Share:

रायपुर.

ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ हाट परिसर पण्डरी में 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का शुभारंभ किया। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प कलाकृतियों को विश्व स्तर पर पहचान मिली है। छत्तीसगढ़ के शिल्प कला को राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हस्तशिल्प के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामोद्योग विभाग द्वारा उन्हें ऑनलाईन भी बेचा जा रहा है। उन्होंने इस शिल्प बाजार में आने वाले लोगों से कहा कि कोरोना अभी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है और यहां आने वाले सभी लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य शासन द्वारा जारी गाईडलाईन का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप और छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा ने भी अपने सम्बोधन में देश भर से आए शिल्पकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार में छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, अहमदाबाद, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विभिन्न शिल्पकला के 70 से अधिक शिल्पकार शामिल है। 12 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस गांधी शिल्प बाजार का आयोजन विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से किया गया है। इस अवसर पर मंदिरहसौद के बहनाकाड़ी से आए युवा जागृति पंथी नर्तक दल द्वारा मनमोहक पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

गांधी शिल्प बाजार में लगभग 80 स्टॉल लगाए गए हैं। जिनमें छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प कलाकृतियों की 15 और अन्य राज्यों की कलाकृतियों की 65 स्टॉल में विक्रय किया जा रहा है। इस शिल्प बाजार का आयोजन सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा। छत्तीसगढ़ राज्य का हस्तशिल्प ढोकरा, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, गोदना शिल्प, शीसल शिल्प, टेराकोटा शिल्प, भित्ती चित्र, पत्थर शिल्प, कौंड़ी शिल्प, तूम्बा शिल्प सहित कशीदाकारी, बनारसी, जरी, लखनवी चिकन वर्क, चंदेरी साड़ियां और अन्य राज्यों के पारम्परिक वस्त्रों सहित विविध शिल्प इत्यादि के स्टॉल लगाए गए हैं। इसी प्रकार हाथकरघा वस्त्रों में कोसा सिल्क, टसर सिल्क, कॉटन के ड्रेस मटेरियल, साड़ियां, टुपट्टे, चादर, बेडशीट तथा खादी वस्त्रों और ग्रामोद्योग द्वारा निर्मित सामग्रियों का विक्रय भी गांधी शिल्प बाजार में किया जा रहा है। राजधानी वासियों के लिए उनकी पसंद के अनुरूप गृह उपयोगी और साज-सज्जा की आकर्षक सामग्रियां लोगों के मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा जो वाजिब दामों पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के एमडी श्री राजेश कुमार राणा, हाथकरघा के अपर संचालक श्री एन.के. चन्द्राकर, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के महाप्रबंधक श्री एस.एल. धुर्वे और हस्तशिल्प विकास बोर्ड के श्री एल.एस. मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement