Ghansyam Sharma / Fri, Feb 5, 2021 / Post views : 203
जगदलपुर। जिले के थाना कोड़ेनार अंतर्गत गत 17 जनवरी को ग्राम रायकोट एनएच 63 डामर प्लांट तोकापाल के पास लाल रंग की कार क्रमांक सीजी 21 एफ 7860 के चालक शकील मोहम्मद रिजवी के द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक अपनी वाहन को चलाते हुए मोटर सायकल चालक शिवम पांडे पिता राजेश कुमार पांडे 20 वर्ष निवासी ग्राम भैरमगढ़ जिला बीजापुर को ठोकर मारकर दुर्घटना कारित करने से मोटर सायकल चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर एफएसएल जगदलपुर फॉरेंसिक एक्सपर्ट व वरिष्ठ अधिकारी द्वारा घटना स्थल निरीक्षण किया गया। जांच उपरांत थाना कोड़ेनार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत कार्रवाई पश्चात गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन