Ghansyam Sharma / Sat, Feb 20, 2021 / Post views : 180
कोंडागांव। प्रति वर्ष की भांति ग्राम जुगानी केम्प में मां शीतला की पूजा गांव महिलाए विधी विधान से करते हैं ,इस पूजा में विशेष मान्यता यह है की ,जब तक पूजा चलता है , ग्राम में किसी के घर में चुल्हा नहीं जलता है । रात्रि तीन बजे उठकर भोजन, चाय बनाकर रख दिया जाता है । सुर्य उदय के बाद , उन्हें पूजा होने तक आग नहीं जला सकते और भोजन पका नहीं सकते हैं ।इस पूजा में ,आग नहीं जलाने के पिछे किंवदंती है कि ग्रामीण का कहना है कि मां शीतला ,शांति और शितलता की प्रतिक है और ग्राम की शांति और उन्नति के लिए यह पूजा किया जाता है । इसलिए एक दिन अग्नी नहीं जलाई जाती है ।क्यो कि आग उष्णता का प्रतिक होता है ।यह पूजा ग्राम के बरगद के पेड़ के नीचे शितला मां की प्रतिमा बनाकर किया जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन