Ghansyam Sharma / Mon, Feb 15, 2021 / Post views : 211
कोंडागांव. परिवार नियोजन करने के लिए अपनाई गई नसबंदी आपरेशन के एक महीने भर बाद महिला को ऑपरेशन वाले जगह में परेशानी होने की घटना सामने आई।जिससे परिजन चिंतित है।कोंडागांव गांधी वार्ड निवासी उर्मिला पटेल पति उत्तम पटेल उम्र 30 वर्ष ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए बोली दिनांक 19 जनवरी को परिवार नियोजन का लाभ लेने जिला चिकित्सालय कोंडागांव पहुंची महिला का 20 जनवरी को नसबंदी ऑपरेशन हुआ और 21 जनवरी को छुट्टी दे दी गई तथा डॉक्टरों ने 8 दिन बाद टांका खुलवाने आने की बात कही ,जब धागा खोलने पहुंचे तो वहां तक स्थिति ठीक थी, टाका खुलने के बाद जहां पर ऑपरेशन हुआ है वहां पर गठान पड़ा और दर्द होने लगा है। उस जगह से पस निकल रहा। धागा भी टूटकर निकलने लगा है। परेशान होकर दो बार अस्पताल में गए थे ,लेकिन उपस्थित डॉक्टरों ने हमें बिना उपचार किए वापस घर भेज दिया।
डॉक्टर टी आर कुंवर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोंडागांव ने बताया कि आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है,
संबंधित महिला के मामले की जांच कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन