Ghansyam Sharma / Sun, Mar 14, 2021 / Post views : 140
कोंडागांव। जिला मुख्यालय में लगने वाला साप्ताहिक बाजार में देर शाम को बाइक चालक ने पैदल चलने वाले राहगीर को पीछे से टक्कर मारा , बाइक की ठोकर से युवक घायल हुआ। तत्काल पेट्रोलिंग पुलिस ने घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। आपको बतादें की रविवार को कोंडागांव जिला मुख्यालय में साप्ताहिक बाजार लगता है ,जिसमे जिला मुख्यालय के आसपास के सभी ग्राम के लोग पहुंचते हैं। घायल युवक भी बाजार से वापस घर के लिए निकला था।उसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मारी जिससे मसोरा निवासी ईष्वर दीवान घायल हो गया, घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन