Ghansyam Sharma / Mon, Feb 22, 2021 / Post views : 137
महंगाई डायन बनी मोदी की प्रेमिका -सुखबति मरकाम
कोंडागांव। जिला महिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के तत्वाधान में लगातार बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजित किया गया।धरना प्रदर्शन में छग प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखबति मरकाम, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान सहित कांग्रेसी महिला पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिलाओं ने सिर पर सिलेंडर रखकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय तक रैली निकाल कर तहसीलदार कोंडागांव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा ।
फूलों देवी नेताम राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कहा था कि देश की महिलाओं के आँखों मे आँसू नही आने दूंगा ओर उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर बाटे गए ,पर आज मोदी जी कहा है उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर तो दे दिया, पर आज महंगाई के कारण गैस सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं। उस समय महिलाओं के आँखों से आँसू उतना नहीं बहा होगा जितना आज महंगाई के कारण आँसू निकल रहे हैं। क्योंकि लगातार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रही हैं जब तक मंहगाई कम नहीं होगी तब तक आंदोलन किया जाएगा।
सुखबति मरकाम जिला महिला अध्यक्ष कांग्रेस ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढोत्तरी कर रही है जिसके चलते महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया हैं और घर का बजट बिगड़ गया हैं। नरेंद्र मोदी व उनके नेताओं के द्वारा कांग्रेस की सरकार के समय महंगाई डायन लगती थी पर आज मोदी और उनके नेताओं को यह महंगाई डायन नहीं बल्कि प्रेमिका लगने लगी है तभी तो मोदी सरकार पेट्रोल, डीजल ओर रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ते ही जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन