Ghansyam Sharma / Wed, Mar 17, 2021 / Post views : 143
आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से आपको क्या फायदे होंगे।
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से आपको क्या फायदे होंगे। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा, यानी घर के नॉर्थ-ईस्ट कॉर्नर में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से इस दिशा से संबंधित वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सबकी स्थिति अच्छी होती है।
उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी से संबंधित चीज़ें रखने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। इससे घर के सदस्यों के काम में किसी तरह की रूकावट पैदा नहीं होती है। साथ ही व्यक्ति तरक्की की राह पर अग्रसर रहता है।
आपको ये भी बता दूं कि इसका सबसे ज्यादा लाभ घर के सबसे छोटे बेटे को मिलता है। साथ ही सेहत के मामले में हमारे हाथों को इसका फायदा मिलता है। इससे हाथ मजबूत बने रहते हैं, लिहाजा आप हाथ से मेहनत वाले कार्य अच्छे से पूरे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन