Ghansyam Sharma / Mon, Mar 15, 2021 / Post views : 139
कोंडागांव। जिला विकासखंड कोंडागांवतों केंद्र केंद्र बाखरा के ग्राम पंचायत राजागांव में संकुल स्तरीय माता उन्मुखीकरण एवं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम ग्राम सरपंच नेताम कि बैठक मे पीसीसी अध्यक्ष व विधायक कोंडागांव के मुख्य आतिथ्य व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद स्वामीलाम, जनपद सदस्य मरकाम कश्यप घुडन, सांसद विधायक प्रतिनिधि मक्रम नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन, भगी पटेल, हेमेश गांधी कि उपस्थित मे प्रारंभ किया गया कार्यक्रम मे महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिन संचालित आंगनबाडियों कि सहायिका, कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता बाखरा, राजागांव, कुकाडुपरपाल कि महिला समूह की महिलाओं ने रस्सी खिच, मटका फोड, जलेबी दौड हिस्सा लिया। कोंडागांव कांग्रेस सेवादल के युवाओं द्वारा नारीसुरक्षा को लेकर जुडोकराटे का प्रदर्शन कर आत्मरक्षा के गुण प्रदान करते हैं। संकुल बाखरा के बच्चों द्वारा विज्ञान माडलों का भी प्रदर्शन हुआ। इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन