Ghansyam Sharma / Sun, Mar 14, 2021 / Post views : 143
कोंडागांव। कोंडागांव जिला के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत मसोरा में घर के बाहर रखे पैरावट में आग लगी, पैरावट जल कर हुआ खाक। आपको बतादें की ग्राम पंचायत मसोरा का जामकोटपारा में एनएच 30 किनारे एक घर के बाहर रखे पैरावट में अचानक आग लग गई। आग की जानकारी जैसे ही घर वाले को लगी तो वे पैरावट में आग बुझाने की कोशिश करते रहे । वही हाइवे पर हर दम दौड़ने वाली पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी उसी समय मसोरा से जा रही थी कि पैरावट में लगी आग को देखकर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी रुक कर आग बुझाने लगी और आग को बुझाने में कामयाब हुई। वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा होने की संभावना हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन