Ghansyam Sharma / Fri, Apr 2, 2021 / Post views : 250
कोंडागांव। मंडी रोड नगर पालिका कांप्लेक्स में स्थित ताज मोटर गैरेज में आगजनी की घटना से दुकान मे रखा सामान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय कोंडागांव के नगर पालिका कंपलेक्स में स्थित ताज मोटर गैरेज में शुक्रवार रात लगभग 9 बजे आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने के कारण दुकान में रखा समान जलकर खाक हो गया हैं ।आग लगने की जानकारी होते ही नगर के लोगो के द्वारा पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दी गई । दमकल वाहनों के साथ नगर पालिका व पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय नागरिकों की मदद से आग पर काबू पाया है।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है, स्थानीय दुकानदार शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात कह रहे। दुकान में लगी आग मे समय पर काबू ना होने से आसपास की दुकानों का आग की चपेट में आने का डर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन