Ghansyam Sharma / Sun, Mar 28, 2021 / Post views : 141
नारायणपुर । कोविड़-19 कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लगातार लोग संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जिसके चलते जिला प्रशासन ने धारा 144 जिले में लगा दी गई हैं। वही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन लगातार आम जनता को इस कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में राजस्व जिला कोंडागांव व पुलिस जिला नारायपुर के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत बेनूर में कोरोना संक्रमण जागरूकता अभियान पुलिस थाना बेनूर के द्वारा चलाया जा रहा है ताकि लोग इस कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बचे रहे। आपको बतादे की बेनूर में लगाने वाला साप्ताहिक बाजार में मनोज बंजारे बेनूर थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ कोरोना संक्रमण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । वही पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए अभियान, स्थानीय भाषा गोंडी, हल्बी में लोगों को जागरुक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन