Ghansyam Sharma / Wed, Apr 14, 2021 / Post views : 139
कोंडागांव। भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराम अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर देश भर के भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं । इसी क्रम मे कोंडागांव जिले के सभी मंडलों मे बाबा साहब की जयंती को समरसता दिवस के रूप मे मनाया गया । स्थानीय अटल सदन भाजपा कार्यालय मे भारत रत्न बाबा साहब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि और प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने विचार प्रकट करते कहा कि समता मूलक न्यायपूर्ण समाज बनाने और देश को प्रगतिशील संविधान देने की दिशा मे बाबा साहेब के योगदान कभी भुलाया नही जा सकता । इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र सुराना, शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर, कुलवंत चहल व अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन