Ghansyam Sharma / Fri, Apr 2, 2021 / Post views : 143
कोंडागांव। नहर पारा व बाजारपारा के प्रार्थना भवन में गुड फ्राइडे की षूरुआत प्रार्थना से हुई। आराधना की अगुवाई बहन शारदा के द्वारा की गई। प्रवचन, स्थानीय पास्टर अंगल कुमार नेताम व पास्टर फिलेमोन के द्वारा दिया गया। पूरे कलीसिया मिलकर प्रभू यीसू मशिह के पीडा और कश्ट को याद किया गया, जो मानवता के उद्धार के लिए सहा, जो उस समय के रोम शासक के द्वारा दिया गया एवं प्रभू के जीवन के आखिरी समय में क्रूस पर कहा गया शब्द जिसे सात वाणी कहते हैं। उन सात में से एक है जब प्रभू अपने सताने और मारने वालों को कहते हैं हे पिता इन्हें क्षमा कर क्योंकि यह नहीं जानते क्या कर रहे हैं ? अलग मसीह श्रद्धालुओं के द्वारा कहा गया और करोना के चलते सरकारी नियमों के अनुसार मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के द्वारा अपने जिला, राज्य एवं देश के विकास, शांति के साथ ही कोरोना संक्रमण जल्द मुक्ति के लिए प्रार्थना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन