Ghansyam Sharma / Sun, Apr 25, 2021 / Post views : 147
कोंडागांव। जिले में सघन टीकाकरण का अभियान तीव्र गति से चलाया जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लगातार सख्त कार्यवाहियां की जा रही है। इसके तहत आज जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत लिहागांव के पंचायत सचिव राजेश कुमार कोर्राम एवं कोसमी के पंचायत सचिव सरजूराम नेताम पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर जिला पंचायत द्वारा पंचायत सचिवों को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया। सचिवों को कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु सघन टीकाकरण अभियान के दौरान आयोजित शिविर में अनुपस्थित पाया गया एवं शासकीय कार्यों में लापरवाही को देखते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 नियम 4 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। प्रशासन द्वारा राजेश कुमार कोर्राम के स्थान पर खजरावण्ड के पंचायत सचिव रायसेन मरकाम को लिहागांव एवं सरजूराम नेताम के स्थान पर पिटेचुआ के पंचायत सचिव श्रीमती चंपा साहू को कोसमी के अतिरिक्त प्रभार पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन