Ghansyam Sharma / Fri, Jan 23, 2026 / Post views : 387
फरसगांव। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
ग्रामीण भारत की जीवनरेखा कही जाने वाली महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर किए जाने के आरोपों के खिलाफ सोमवार को फरसगांव विकासखंड के बड़ेडोंगर में कांग्रेस ने अभूतपूर्व शक्ति प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसगांव के अध्यक्ष विजय लाडगे के नेतृत्व में निकाली गई ‘मनरेगा बचाव संग्राम यात्रा’ ने क्षेत्र की राजनीति में नया ताप भर दिया।
बड़ेडोंगर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्र से होकर निकली इस यात्रा में हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, मनरेगा मजदूर, महिलाएं और युवा शामिल हुए। “अपना हक लेकर रहेंगे”, “मनरेगा पर डाका बंद करो”, “गरीब विरोधी नीति नहीं चलेगी” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिन पर केंद्र सरकार के खिलाफ तीखे संदेश लिखे थे।
मनरेगा गरीबों का संवैधानिक अधिकार: देवचंद मातलाम
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गरीब और मजदूर वर्ग का संवैधानिक अधिकार है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार बजट में कटौती कर इस योजना को कमजोर करने की साजिश कर रही है।
“मनरेगा से करोड़ों ग्रामीण परिवारों को साल भर रोज़गार मिलता है। अगर इसे खत्म किया गया, तो गांवों में भुखमरी और पलायन बढ़ेगा,” उन्होंने कहा।
हर मंच पर लड़ी जाएगी लड़ाई: जयलाल नाग
जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग ने दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस मनरेगा को कमजोर नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा, “यह लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी। गरीबों की रोजी-रोटी के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
महिला और युवा शक्ति ने दिखाई एकजुटता
इस आंदोलन की सबसे खास बात महिला और युवा कांग्रेस की प्रभावशाली भागीदारी रही।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज मरकाम और युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ललित सलाम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा सड़क पर उतरे।
महिला ब्लॉक अध्यक्ष भारती पाण्डेय, तेज मंडावी सहित कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनरेगा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की रीढ़ है और इसे खत्म करने का मतलब महिलाओं को फिर से निर्भर बनाना है।
मंडल स्तर तक मजबूत दिखा संगठन
यात्रा में विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें
लखन राणा (डोंगर मंडल)
उमाशंकर देहारी (गोडमा मंडल)
पिया राम नाग (कोनगुड मंडल)
बालनाथ यादव (जुगानार मंडल)
की मौजूदगी ने संगठन की जमीनी मजबूती को दर्शाया।
जनप्रतिनिधियों ने कंधे से कंधा मिलाया
इस दौरान जनपद सदस्य पुरसोत्तम कुलदीप, दुलम नाग, बसमन नेताम,
पार्षद सुकालू मरकाम, जनक नेताम, मनोज नाग, गजेंद्र माली और ज्ञानेंद्र माली ने भी यात्रा में भाग लेकर आंदोलन को समर्थन दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कचरू यादव, तुलसी यादव, युवा नेता अजय मंडावी, प्रेम मंडावी, सोहन कूदराम, योगेश वडे, बिरसिंग नाग और अजय माली सहित महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन
आंदोलन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर जल्द ही प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
भारी जनसमर्थन के साथ संपन्न हुई यह संग्राम यात्रा आने वाले दिनों में एक बड़े जनआंदोलन की मजबूत आहट मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन