Ghansyam Sharma / Fri, Apr 9, 2021 / Post views : 146
कोंडागांव। ज्ञात हो की नर्सिहानन्द सरस्वती के द्वारा मुसलमानों के पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम पर अभद्र टिप्पणी की गई है जिससे भारत के मुसलमानो मे काफी रोष व्याप्त है। आज जुमे की नमाज़ के बाद पुरे मुल्क़ में गुस्ताखे नबी नर्सिहानन्द सरस्वती के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त से सख्त कार्यवाही के लिए मुसलमानों ने ज्ञापन दिया है। शासन प्रशासन को चाहिए की ऐसे मानसिक रोगी समाज और इंसानियत के दुश्मन देश के माहौल को ख़राब करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करे ताकि कोई भी देश और समाज में माहौल खराब न कर पाए। ज्ञापन देने कोंडागांव मुस्लिम समाज के अध्यक्ष जनाब मुहम्मद यासीन, सचिव इरशाद खान, मुहम्मद परवेज, सलीम मेमन, गुलशेर खान, लाईक अहमद, अब्दुल गफ्फार, सकील सिद्दीकी, तबरेज़ वारसी, अहमद परवेज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन