Ghansyam Sharma / Mon, Apr 12, 2021 / Post views : 205
कोंडागांव। जिला कांग्रेस सेवादल के द्वारा दिनांक 12 अप्रेल को जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर जिले मे बढते को विभाजित संक्रमण के हस्तक्षेप के सहयोग करने की इच्छा जताई है। सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री एम.डी.बघेल, श्रीमती राखी हल्बा, जिला महामंत्री श्री बुधराम कश्यप, सुश्री गौतमी बघेल, शहर अध्यक्ष श्रीमती शांति पोयाम के द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए निवेदन किया गया। इस विषम परिस्थितियों मे मानवीय संवेदनाओं को लेकर हम शासन प्रसाशन के साथ है। और जिला प्रशासन हमें जो भी जिम्मेदारी देगा उसे हमारें द्वारा पूर्ण सेवाभाव से किया जावेगा। हमारें जो कार्यकर्ता वाहन चलाने जानतें है, वे इस वक्त एएरेंस या अन्य वाहनों को भी चलाने के लिए सहमति है। हमारे तकनीकी रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों मे पंचायत वार गो ग्रामीणों के आवश्यक दस्तावेजों के कार्य करने में सहयोग करेंगे। हमारा हर संभव प्रयास होगा कि गांव से शहर की तरफ आने वाले जन समुह को रोका जाए जिसके साथ इस सक्रमण को फैलाने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन