Ghansyam Sharma / Fri, Jan 3, 2025 / Post views : 148
बीजापुर। पत्रिका लुक
पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्या कर शव को सेप्टिंक टैंक में डाला गया। बताया जा रहा है भष्ट्राचार को उजागर करना पत्रकार का मौत का कारण बना । मिली जानकारी के अनुसार 01 जनवरी की रात से लापता होने के संदर्भ में उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्राकर के लापता की सुचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर पतासाजी हेतु हर संभव प्रयास की जा रही थी । इस दौरान आज दिनांक 03 जनवरी 2025 को शाम को बीजापुर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में एक टंकी के अंदर से उनकी शव बरामद की गई। शव पंचनामा एवं फोरेंसिक जांच जारी है l प्रकरण के संबंध में कई संदिग्धों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन