Ghansyam Sharma / Fri, Aug 15, 2025 / Post views : 196
कोण्डागांव । पत्रिका लुक (सरला यादव)
जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह विकास नगर स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आसमान में शांति और उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे छोड़ने से हुई।
परेड का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने किया, जबकि सेकंड इन कमांड सब इंस्पेक्टर अनीता मेश्राम रहीं। मार्चपास्ट में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 29वीं और 41वीं बटालियन, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। प्लाटून कमांडरों में इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, अखिलेश धीवर, सहायक उप निरीक्षक सागरबती सोरी, निशा प्रयाग, दिनेश डहरिया, टिकेश्वर यादव, पार्वती नेताम, सूबा राम सोरी, निशा पोयाम और किरणदेव पोटाई शामिल रहे।
मुख्य अतिथि सुश्री उसेंडी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन किया और सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त कर उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की।
समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, दीपेश अरोरा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और बस्तर की संस्कृति पर आधारित नृत्य-गीत प्रस्तुत किए। इसमें सेजेस विद्यालय तहसील पारा प्रथम, जवाहर नवोदय विद्यालय द्वितीय और सेजेस विद्यालय फरसगांव तृतीय स्थान पर रहे।
परेड प्रदर्शन में सीनियर वर्ग में आईटीबीपी 29वीं बटालियन प्रथम, 41वीं बटालियन द्वितीय और नगर सेना तृतीय रही। जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर बालक प्रथम, एनसीसी जूनियर बालिका द्वितीय और एनएसएस बालक तृतीय स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले में यह आयोजन देशभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन