Ghansyam Sharma / Mon, Jan 30, 2023 / Post views : 231
बस्तर ,पत्रिका लुक
हिंगलाजिन क्रिकेट क्लब गिरोला के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सोमवार को बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल पहुंचे, बघेल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया ।इस अवसर पर बस्तर विधायक बघेल ने कहा खेल से शरीर तंदुरुस्त और मन स्वस्थ होता है। खेलों से मन की एकाग्रता बढ़ती है खेल से खिलाड़ियों में सहिष्णुता धैर्य और साहस का विकास होता है
फाइनल मैच बदलावंड और गिरोला के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर बदलावंड ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निश्चित समय पर उन्होंने 115 रन का लक्ष्य रखा ,जिसमें गिरोला के टीम ने 115 रन का पीछा करने उत्तरी और 11 ओवर में ही जीत हासिल कर बदलावंड को पराजित कर 2023 की फाइनल विजेता रही। प्रतियोगिता में मेन आफ द मैच रहे कुपेश बघेल,मेन आफ द सीरीज रहे नरेंद्र कश्यप ।
इस दौरान गिरोला पुजारी लोकनाथ, हरीश पारख, सरपंच सत्येंद्र गागड़ा, गोपाल कश्यप, पूरन सेठिया, माहरू, वासुदेव, धनेश्वर बघेल, बालमुकुंद, डमरू, रमेश, दुमेस्वर, बंशी, शोभासिंह, संभुनाथ, रोमनाथ,मनोज भोयर, राजेंद्र राणा, एवं समस्त सदस्यगण व कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन