Tue, 24 Nov 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी |

: रायपुर : मानव ने बड़ी-बड़ी आपदाओं पर विजय प्राप्त की है, कोरोना संक्रमण पर भी निश्चित ही विजय प्राप्त करेंगे: सुश्री उइके

Ghansyam Sharma / Wed, Jun 2, 2021 / Post views : 233

Share:

 रायपुर. हमें इस समय आत्मबल और संयम की आवश्यकता है। लोगों के मन में कोरोना को लेकर भय की स्थिति है। लोगों को भयमुक्त करें और जागरूक करें। यह याद रखें कि मानव ने बड़ी-बड़ी बीमारियों और विपदा का सामना किया है और विजय भी प्राप्त की है। अभी मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने की ज्यादा आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एकजुटता और दृढ़ इच्छाशक्ति से इसका सामना करते हुए कोरोना संक्रमण को हराने का आह्वान किया है। निश्चित ही इस बीमारी पर हम विजय प्राप्त कर सकेंगे। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज युवा चेतना संस्था द्वारा ‘‘कोरोना और ग्रामीण भारत’’ विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शुरूआत में स्थिति गंभीर थी। उस समय शासन प्रशासन ने एकजुट होकर प्रयास किया और आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण की द्वितीय लहर पर नियंत्रण की स्थिति में आ रही है।
राज्यपाल ने युवा चेतना संस्था के संयोजक श्री रोहित सिंह एवं संस्था के सदस्यों द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान किए गए कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के कमजोर होने के बाद सभी निश्चिंत हो गये थे कि कोरोना चला गया। परन्तु धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण ने फिर से पैर पसारना शुरू किया और संक्रमण एक झंझावत के रूप में सामने आया। यह शहरों में अपना भयानक रूप दिखाया। धीरे-धीरे यह गांव की ओर बढ़ना शुरू किया और कई गांवों में फैल गया। चूंकि गांवों में जागरूकता के अभाव में इस संक्रमण के प्रति ग्रामीण अनभिज्ञ थे और कोरोना से बचाव के नियमों को अनदेखी करते रहे। शुरूआत में इसके लक्षणों को गंभीरता से नहीं लिया और संक्रमण फैलता गया।
सुश्री उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भी पिछले दिनों हुई बैठक में इसे अदृश्य दुश्मन करार देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जांच करने और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया था। देश के आधे से अधिक जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है। अतः हमें गांवों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि कई गांव ऐसे भी हैं जहां पर संक्रमण पहुंच नहीं पाया क्योंकि वहां के लोग इतने जागरूक हैं कि उन्होंने बेरिकेट लगाकर बाहरी लोगों की आवाजाही रोकी और पर्याप्त सावधानी बरती।
राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग प्राकृतिक जीवन जीते हैं। अतः संक्रमण से वहां के लोग को अधिक प्रभावित करने की संभावना कम रहती है। लेकिन दूसरे चरण में कोरोना वायरस के बदलते स्वरूप के कारण कई लोग प्रभावित हुए। इसलिए सबसे अधिक आवश्यकता है कि हम कोरोना के प्रति अधिक से अधिक जागरूक हों, मास्क का निरंतर उपयोग करें, मास्क थ्री लेयर हो और उसे उचित ढंग से पहने जिससे नाक और मुंह ढंके रहे। कपड़े के तीन-चार मास्क रखें और उसे अच्छी तरह धोकर दोबारा उपयोग करें, हाथों को बार-बार धोते रहें। सामाजिक दूरी का पालन करें, किसी कार्यक्रम-आयोजनों से परहेज करें।
उन्होंने पंच-सरपंचों, समाज प्रमुखों से आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीके को लेकर एक भ्रम की स्थिति है। अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करें और टीके के उस भ्रम को दूर करें और उन्हें बताएं कि कोरोना से बचने का कारगर उपाय वैक्सीन ही है। वैक्सीन लगाने के बाद भी कोरोना से बचने के उपायों का पालन करें।
राज्यपाल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है लेकिन विशेषज्ञों द्वारा तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है, जिसमें बच्चों को प्रभावित करने की आशंका जताई है। बच्चों को हाथ धोने और मास्क के उपयोग की जानकारी दें। यह याद रखें कि दवाई भी और कड़ाई भी’’ इस मंत्र को अपनाकर हम कोरोना संक्रमण से निजात पा सकते हैं। अब तेजी से वैक्सीन का उत्पादन किया जा रहा है। आने वाले समय में अधिक में अधिक लोगों को वैक्सीन लगाया जा सकेगा।
कार्यक्रम को संत श्री स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी, गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.एस. दुबे, हरिभूमि के प्रधान संपादक श्री हिमांशु द्विवेदी, पूर्व सांसद श्री गिरीश सांघी, एम्स कल्याण के निदेशक डॉ. रामजी सिंह, डॉ. युगल मिश्रा, एम्स देवघर के निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, डॉ. जिगणेश रेड्डी, डॉ. अजय सिंह, श्री मनोज गोयल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर युवा चेतना संस्था के संयोजक श्री रोहित सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement