Tue, 24 Nov 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे धनोरा : 132 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात | कांग्रेस ने पटवारियों का किया समर्थन और सरकार को घेरा : 40 दिनों से जारी आंदोलन पर जताई चिंता, किसानों और आम जनता की परेशानी का उठाया मुद्दा | नक्सल मुक्त नारायणपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल : 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधा नहीं मिलने का आरोप, सीएमएचओ ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन | CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम : कोंडागांव में गांव-गांव बन रही CC सड़कें क्यों तोड़ रही हैं दम, मारागांव के कोटड़भाटा पारा में सड़क की दरारों में उगी घ | कोण्डागांव पुलिस ने माओवादियों डंप किया बरामद : आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर जंगल से विस्फोटक सामग्री बरामद, 36 किलो से अधिक सामग्री जब्त | बूढ़ादेव महोत्सव 2026 : टाटामारी में दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश से गांव तक समाज की एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व स्वरूप | दिसंबर में प्रांतीय महापड़ाव और अनिश्चितकालीन हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली | भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली : भाजपा की रैली में कांग्रेस पर हमला, लता उसेंडी और नीलकंठ टेकाम ने साधा निशाना | उसूर के जंगलों में माओवादियों का डंप,50 BGL सेल बरामद : पुजारीकांकेर के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री | मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल : नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग, तीन दिवसीय धरना शुरू; मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी |

: सुनिधि चौहान का खुलासा - मुझे भी कंटेस्टेंट की तारीफ करने को कहा था, इसलिए किसी शो का हिस्सा नहीं हूं

Ghansyam Sharma / Sun, May 30, 2021 / Post views : 266

Share:

रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) लगातार विवादों में हैं. हाल ही में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार शो में गेस्ट बनकर आये थे. लेकिन शो के बाद उन्होंने यह कहकर दर्शकों को हैरान कर दिया कि उन्हें सभी कंटेस्टेंट की तारीफ करने को कहा था. उनके इस बयान के बाद लोग लगातार इस शो पर निशाना साध रहे हैं. अब इस विवाद पर सिंगर सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस शो के पांचवें और छठे सीजन को होस्ट किया था.

सिंगर ने यह कहकर चौंका दिया कि, उन्हें भी कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया था. ईटाइम्स को दिये इंटरव्यू में सिंगर ने कहा, "सिर्फ ऐसा ही नहीं है, लेकिन हां, हम सभी को (प्रशंसा करने के लिए) कहा गया था. ये बेसिक चीज है, और इसलिए मैं आगे नहीं बढ़ सकी. मैं वह नहीं कर सकी जो वो चाहते थे और मुझे इससे अलग होना पड़ा. इसलिए आज मैं किसी रियलिटी शो को जज नहीं कर रही हूं.'

क्या इंडियन आइडल के निर्माता केवल शो को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं? इस बारे में सुनिधि चौहान ने तर्क दिया कि बहुत ज्यादा कंपीटीशन है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसा ध्यान खींचने के लिए किया जाता है. मुझे लगता है कि दर्शकों को बांधने का ये एक तरीका है. मान लीजिए यह काम करता है."

सुनिधि चौहान ने कहा कि इस तरह के प्लेटफॉर्म संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ा टिकट बन गए हैं. सुनिधि ने कहा, "लेकिन इसमें कलाकार का ही नुक्सान होता है. उन्हें अपनी कहानियों की वजह से लगभग रातोंरात तारीफ और पहचान मिलती है और उनके बेहतर करने की कोशिश कम हो जाती है. हां, उनमें से कुछ अभी भी कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन तत्काल प्रसिद्धि उन्हें मनोवैज्ञानिक रूप से प्रभावित करती है. यह बहुत जल्द बहुत ज्यादा मिलने का एक साधारण मामला है. ये कंटेस्टेंट्स की गलती नहीं है, यह सिर्फ इसलिए है क्योंकि इस खेल का नाम टीआरपी है."

सिंगर ने आगे कहा, "मैंने 'दिल है हिंदुस्तानी', 'द वॉयस' और 'इंडियन आइडल' को जज किया है. मैं तब सच बोल सकती थी. आज भी मैं वही कहना चाहूंगी जो मैं वास्तव में महसूस करती हूं. यह उन पर निर्भर है कि वे मुझे रखना चाहते हैं या नहीं. " सुनिधि ने यह भी संकेत दिया कि जब कंटेस्टेंट सिर्फ अपने बारे में तारीफ सुनता है, तो यह उसके लिए भ्रमित होना लाजिमी है, लेकिन दर्शक समझते हैं."

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement