Ghansyam Sharma / Mon, Apr 12, 2021 / Post views : 141
कोंडागांव। जिले में कोविड़ -19 कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है वही जिला प्रशासन के द्वारा लगातार बढ़ते संक्रमण मरीजों की संख्या को देखते हुए कोरोना गाइड लाइन के अनुसार समय समय पर मियमों में बदलाव के साथ ही आम लोगों को राहत भी दी जा रही हैं। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन पर होम आइसोलेशन वाले मरीजों को आपात स्थिति में हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए आपातकाल एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। इसके तहत् होम आईसोलेशन के दौरान किसी भी सहायता के लिए कोण्डागांव जिला प्रशासन हेल्पलाईन नम्बर जारी किया है। साथ ही जिला प्रशासन कोण्डागांव ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, जागरूक रहने के साथ ही कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए सुरक्षित रहें ।
जिला प्रशासन के द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर:-
हेल्पलाइन नम्बर----7415205657, 7470478454
एमरजेंसी एम्बुलेंस हेतु-- 8770480962, 7786242180 आपातकाल चिकित्सक हेतु --9907998446, 9907475855
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन