Ghansyam Sharma / Sun, Sep 13, 2026 / Post views : 84
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। भाजपा जिला कार्यालय में 13 सितंबर शनिवार को पत्रकारवार्ता में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष निवास मिश्र ने अभियान की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों के साथ पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और युवाओं को सेवा व नवाचार से जोड़ने वाले कार्यक्रम होंगे। ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘सेवा स्मरण’, ‘कहानी बदलाव की’ और ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर को दीप प्रज्ज्वलित कर जनसेवा का संकल्प लिया जाएगा। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, मनोज जैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन