Ghansyam Sharma / Tue, Sep 15, 2026 / Post views : 33
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत जनभागीदारी, सेवा, सुशासन, नवाचार और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी 12 प्रमुख पहलें संचालित होंगी।
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। शाम 7 बजे जिला मुख्यालय सहित विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, पर्यटन स्थलों, महतारी सदन, अटल डिजिटल केंद्र, प्रधानमंत्री आवास, अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालयों, आश्रम-छात्रावासों और शासकीय कार्यालयों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। जिले में करीब 1 लाख 11 हजार दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। शहीद स्मारकों और सुरक्षा कैंपों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
17 से 21 सितंबर तक ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ और ‘सेवा की कहानी’ के माध्यम से सेवा एवं समर्पण की प्रेरक कहानियां सामने लाई जाएंगी। वहीं चित्र एवं आलेख प्रतियोगिता, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ जैसी गतिविधियां भी होंगी।
अभियान की पूरी अवधि में ‘जल जन सेवा संकल्प’ के तहत जल संरक्षण को लेकर जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी। 9 अक्टूबर को नवाचार से जुड़ी गतिविधियां होंगी। 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ अभियान का समापन होगा। प्रशासन के अनुसार अभियान में विद्यार्थी, युवा, महिलाएं, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक सहभागी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन