Ghansyam Sharma / Tue, Sep 15, 2026 / Post views : 25
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा जिले के दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खड़पड़ी के सरपंच रायधर कोर्राम, परियोजना अधिकारी मनीष मेश्राम, प्रभारी प्राचार्य प्रमोद राठौड़, छह आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता सहित ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के पोषण और समुचित विकास का संदेश दिया गया। महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ तथा प्रश्न मंच प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
केंद्रीय संचार ब्यूरो के बी.एस. ध्रुव ने पोषण माह के महत्व के साथ एनीमिया और कुपोषण से बचाव के उपाय बताए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण आहार स्टॉल लगाकर स्थानीय खाद्य पदार्थों से पौष्टिक भोजन तैयार करने की जानकारी दी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन