Ghansyam Sharma / Mon, Sep 14, 2026 / Post views : 67
रायपुर। पत्रिका लुक
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम की इस शानदार उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा, मेहनत, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना और दृढ़ संकल्प के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की।
वित्त मंत्री ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि टीम की यह उपलब्धि देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन