Ghansyam Sharma / Mon, Sep 14, 2026 / Post views : 49
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर में जगह-जगह गणेश उत्सव समितियों द्वारा विधि-विधान से प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। समितियों के साथ ही श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की।

इसी क्रम में दंतेश्वरी विहार कॉलोनी स्थित दक्षिण पंचमुखी हनुमान जी परिसर में भी प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान गणेश की आराधना के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

गणेश चतुर्थी को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह नजर आया। विभिन्न स्थानों पर गणेश उत्सव समितियों ने आकर्षक सजावट और पूजा की तैयारियां की हैं। वहीं घरों में भी श्रद्धालुओं ने गणपति की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
प्रतिमा स्थापना के दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘प्रथम पूज्य श्री गणेशाय नमः’ के जयघोष लगाते नजर आए। जयघोष और भक्ति गीतों से नगर का माहौल गणेशमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन