Ghansyam Sharma / Tue, Sep 15, 2026 / Post views : 18
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए चिन्हांकित स्थानों और कार्यक्रमों की तिथिवार जानकारी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरा करने को कहा। साथ ही आगामी बस्तर ओलंपिक के आयोजन के लिए पंजीयन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित करने तथा प्रतिमाह कम से कम एक विषय पर ऑनलाइन कोर्स अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा के दौरान मत्स्य पालकों की समितियों का गठन करने और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने को कहा।
इसके अलावा एग्रीस्टैक पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और श्रम पंजीयन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर एवं एसडीएम अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन