Sun, 23 Aug 2026
Breaking News
केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | कोण्डागांव में साइबर जागृति अभियान शुरू : यूपीआई ठगी से लेकर सोशल मीडिया हैकिंग और एआई ब्लैकमेलिंग तक से बचाव की दी जाएगी जानकारी | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | कोण्डागांव में साइबर जागृति अभियान शुरू : यूपीआई ठगी से लेकर सोशल मीडिया हैकिंग और एआई ब्लैकमेलिंग तक से बचाव की दी जाएगी जानकारी | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | कोण्डागांव में साइबर जागृति अभियान शुरू : यूपीआई ठगी से लेकर सोशल मीडिया हैकिंग और एआई ब्लैकमेलिंग तक से बचाव की दी जाएगी जानकारी |

: कोरोनाकाल के बाद इलाज महंगा, 30 फीसद तक बढ़े दवाओं के मूल्य

Ghansyam Sharma / Tue, Aug 3, 2021 / Post views : 183

Share:

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में महंगी होती दवाओं से बढ़ते आर्थिक बोझ अब लोगों की कमर तोड़ रही है। दवा बाजार के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दवाओं के दाम 30 फीसद तक बढ़ गए हैं। वहीं व्यापार भी 25 फीसद तक गिरने की बात कही जा रही है। हालांकि दवाओं के दाम बढ़ने से व्यापार में तो उतना असर नहीं पड़ा है। लेकिन लोगोें की जेब पर जरूर असर पड़ रहा है। दवा व्यावसायियों ने बताया कि निर्माता कंपनियां लगातार दवाओं के दमा बढ़ा रही है। इसका कारण दवा बनाने के लिए कच्चे माल का महंगा होना बताया जा रहा है।

कोरोनाकाल से पहले ज्यादातर रा-मटेरियल चीन से आयात होते थे। लेकिन इसके बाद आयात पर असर पड़ने और अन्य विकल्पों की वजह से कच्चे माल महंगे पड़ रहे। इसकी वजह से दवाओं के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। दवाओं की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों पर आर्थिक बोझ को देखते हुए प्रदेश दवा व्यापारी संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दाम पर लगाम लगाने के लिए पत्र भी लिखा है। दवाओं की बढ़ती कीमत लोगों कई दवाओं के मूल्य 30 फीसद तक बढ़ा देने से महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है।

बड़े संस्थानों इस तरह बढ़ते हैं दवाओं के दाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वैभव शास्त्री का कहना है कि दवाओं की कीमतें लगातार बढ़ रहीं हैं। बाजार में होल सेल व्यवसायियों को 15 से 20 फीसद मार्जिन मिलता है। रिटेल में भी लगभग यही मार्जिन है। लेकिन बड़े प्राइवेट अस्पताल दवाएं सीधे कंपनी से थोक में खरीदते हैं। दवा खरीदने के दौरान कंपनी से एमआरपी मूल्य बढ़ाकर मंगाया जाता है। इससे उनकी मार्जिन 40 से 50 फीसद तक भी बढ़ जाती है।

प्रदेश में दवा दुकानों की स्थिति

15,000 चिल्हर दवा दुकानें हैं प्रदेश में

3000 थोक दवा दुकानें राज्य में

2000 से अधिक चिल्हर दवा दुकानें राजधानी में

दवा व्यापार

5000 से अधिक तरह की दवाएं उपलब्ध है बाजार में

300 करोड़ रुपये से अधिक दवा कारोबार हर माह प्रदेश में

150 करोड़ रुपये से अधिक दवा कारोबार हर माह राजधानी में

मूल्य के अंतर को कुछ प्रचलित दवाओं से समझें

दवा - वर्ष 2020 - वर्ष 2021

मल्टीविटामिन (एटूजेड 15 गोली) - 105 - 125

बीटाडीन गार्गल (एंटीसेप्टिक 100 एमएल) - 210 - 230

हेपामर्ज इन्जेक्शन (लिवर बीमारी के लिए) - 342 - 350

पेरासिटामोल (सुमो) - - 113 - 124

पेरासिटामोल (650 एमजी) - 20.16 -20.49

बीकाम्पलेक्स (बिकासूल, 20 गोली) - 41 - 45

नोट : रेट दवा व्यापारी के मुताबिक।

राज्य दवा विक्रेता संघ के महासचिव अविनश अग्रवाल ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दवाओं की कीमतों में 30 फीसद तक वृद्धि देखी गई है। कई दवाओं के लगातार बढ़ती कीमतों से लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। हमनेे समस्या को लेकर प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा है।

रायपुर दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनय कृपलानी ने कहा कि दवाओं के बढ़ते दामों की मुख्य कारण कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी बताई जा रही है। ज्यादातर कच्चेमाल चीन से आयात होते थे। जो अब प्रभावित हुए हैं। महंगी दवाओं से व्यापार पर ज्यादा असर तो नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement