Ghansyam Sharma / Sun, Jun 29, 2025 / Post views : 207
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले के नेशनल हाईवे-30 पर नारंगी पुल के पास रविवार रात लगभग 10:30 बजे को एक कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बच्ची सहित कुल चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बहाल कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन कुम्हारपारा की ओर से आ रहा था और कोण्डागांव की दिशा में जा रहा था, उसी दौरान सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। पिकअप वाहन में लगभग 25 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल थे।
इस टक्कर में दो महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष घायल हुए हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही दुर्घटनास्थल पर यातायात को बहाल कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन