Ghansyam Sharma / Thu, Sep 17, 2026 / Post views : 8
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कोंडागांव में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में युवा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।
कार्यक्रम में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित दीपेश अरोरा, मनोज जैन, जितेंद्र सुराना, संतोष पात्र, विजय पोया, कुलवंत चहल और शीतल पटेल उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए योगदान देने का प्रयास किया गया। आयोजन के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन