Ghansyam Sharma / Sat, Sep 19, 2026 / Post views : 12
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजस), जामकोटपारा में प्राचार्य रूबी भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की।
अभियान के तहत विद्यार्थियों में सेवा भावना, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें आयुष सिंह ने प्रथम तथा इशांत देवांगन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में करनदीप ने प्रथम और तोशन दीवान ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएमडीसी अध्यक्ष दीपेश अरोरा एवं खेम वैष्णव उपस्थित रहे। वहीं एसएमडीसी सदस्य वसुंधरा देवांगन और फागू यादव की भी गरिमामय उपस्थिति रही। अतिथियों ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सेवा भावना, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें सामाजिक सरोकार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन