Ghansyam Sharma / Wed, Sep 10, 2025 / Post views : 178
दुःखद समाचार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (शकील सिद्दीकी)
बुधवार देर शाम बफना–फरसगांव–डोंगरीगुड़ा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, उमरकोर्ट (ओडिशा) पहुंच मार्ग पर पिछले तीन दिनों से एक ट्रक बीच सड़क पर खड़ा था। मूसलाधार बारिश के बीच बाइक सवार युवक ट्रक से जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है।
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गुस्से का इजहार किया। उन्होंने कई दिनों से बीच सड़क पर खड़े ट्रक पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुछ देर के लिए मार्ग पर तनाव की स्थिति भी बनी रही। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं घायल युवक का इलाज जारी है। पुलिस मृतक और घायल दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लापरवाही से खड़े ऐसे ट्रक हादसों को न्यौता देते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन