Ghansyam Sharma / Sun, Sep 13, 2026 / Post views : 81
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मध्यप्रदेश के डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम तथा आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव का कोण्डागांव रेस्ट हाउस में कांग्रेसजनों ने आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया। कांग्रेसजनों ने दोनों नेताओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में कांग्रेस महामंत्री जेपी यादव, गीतेश गांधी, लल्लू मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, शहर महामंत्री सनी चोपड़ा, शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, रितेश गोयल, बब्बू दहिया, मानसाय और लक्खी राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और आपसी समन्वय के साथ जनता की आवाज उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन