Ghansyam Sharma / Wed, Sep 30, 2026 / Post views : 57
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बढ़ती बिजली दरों एवं स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का जनजागरण एवं जनसंपर्क अभियान ग्राम मालगांव में आयोजित सभा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय करन के नेतृत्व में हुआ। इसमें जिला कांग्रेस के स्मार्ट मीटर अभियान प्रभारी एवं जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम प्रमुख रूप से शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए रेखचंद जैन ने कहा कि बिजली प्रत्येक परिवार की मूलभूत जरूरत है। बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच जो चिंताएं हैं, उन्हें गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं से संवाद किया और उनकी समस्याएं एवं आपत्तियां दर्ज कीं।
मोहन मरकाम ने कहा कि बिजली से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार जनसंवाद कर रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम में जेपी यादव, तरुण गोलछा, झूमक दीवान, भगवती पटेल, नरेंद्र देवांगन, सनी चोपड़ा, कमलेश दुबे, बंटी शर्मा सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन