Ghansyam Sharma / Wed, Sep 30, 2026 / Post views : 6
कवर्धा। पत्रिका लुक
लोहारा ब्लॉक के धरमगढ़ सहकारी समिति कार्यालय में समिति प्रबंधक के शराब पीने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में समिति प्रबंधक ललित सेंगर के शराब के नशे में होने का दावा किया जा रहा है। वहीं किसानों ने आरोप लगाया है कि खाद लेने पहुंचे किसानों के साथ नशे की हालत में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें धमकाया गया।
मामला सामने आने के बाद समिति प्रबंधन की ओर से समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब पूरे मामले में संबंधित विभाग की जांच और कार्रवाई पर नजर है।
वायरल वीडियो को लेकर पत्रिका लुक न्यूज इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन