Ghansyam Sharma / Sun, Sep 13, 2026 / Post views : 201
कोण्डागांव। पत्रिका लुक।
जिले में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। केशकाल ब प्लीज कॉल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाला मातेंगा गांव में पहाड़ी नाले में अचानक तेज बाढ़ आने से खेत-खलिहान और सड़क किनारे के इलाकों में भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। बाढ़ के पानी और तेज बहाव ने किसानों की खड़ी फसल को प्रभावित किया है।
ग्रामीणों के अनुसार, बाढ़ के तेज बहाव में खूंटे से बंधे तीन मवेशी बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं सैकड़ों एकड़ में लगी फसल के बर्बाद होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है। सबसे ज्यादा नुकसान खेतों में हुए भीषण मिट्टी कटाव से बताया जा रहा है। तेज बहाव के कारण कई खेतों की उपजाऊ मिट्टी बह गई और खेतों में गहरी नालियां बन गई हैं।
किसानों के सामने अब दोहरी चुनौती है। एक ओर तैयार हो रही फसल के नुकसान से आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर खेतों को दोबारा समतल कर खेती योग्य बनाने में अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों की मरम्मत और मिट्टी भराव में बड़ी राशि खर्च हो सकती है, जिससे पहले से आर्थिक दबाव झेल रहे किसानों की परेशानी और बढ़ेगी।
बाढ़ प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से तत्काल मौके का सर्वे कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने फसल एवं पशुधन क्षति का आकलन कर नियमानुसार राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर सहायता मिलने से प्रभावित किसान दोबारा खेती और अपना जनजीवन पटरी पर ला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन