Ghansyam Sharma / Mon, Aug 31, 2026 / Post views : 192
रायपुर । पत्रिका लूक
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ की दो दिवसीय प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस ओपन सत्र का आयोजन दोपहर 3 बजे जागृति मंडल, रायपुर में किया गया।
ओपन सत्र में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पूर्व सैनिकों एवं प्रतिनिधियों ने संगठन की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों, कमियों, चुनौतियों एवं संगठन विस्तार के संबंध में अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा संगठन के नियमों के कथित दुरुपयोग एवं उल्लंघन तथा मनमाने ढंग से कार्य किए जाने को लेकर सदस्यों द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। उपस्थित प्रतिनिधियों की सहमति के आधार पर प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया गया।
प्रतिनिधि सभा के दूसरे दिवस 30 अगस्त को श्री सत्य साईं हॉस्पिटल, नया रायपुर के ऑडिटोरियम में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 जिलों के जिला अध्यक्षों एवं संस्थापक सदस्यों की सहमति एवं अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रांत के संस्थापक सदस्य श्री पवन निषाद जी को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने पर सहमति बनी।
इसी अवसर पर पूर्व सैनिकों की मातृ शक्ति संगठन का भी गठन किया गया। बैठक में उपस्थित 16 जिलों के प्रतिनिधियों की सहमति से पवन निषाद को छत्तीसगढ़ राज्य में पंजीकृत अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ (पंजीयन क्रमांक 4097) का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष पवन निषाद की अध्यक्षता में प्रदेश की अन्य कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही किया जाएगा। संगठन ने पूर्व सैनिकों के हितों, संगठनात्मक एकता, अनुशासन एवं विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन